रूरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार लुटेरों का आतंक, एक औऱ गल्ला व्यापारी की दुकान से गोलक पार की, बीते 25 दिनों में तीसरी घटना, पुलिस की कार्यशैली सवालों के घेरे में।।

 

रूरा कानपुर देहात।। थाना क्षेत्र के जगनपुर गांव में बाइक में सवार लुटेरों ने किराना व्यापारी की दुकान में रखी गोलक पार कर दी, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जाँच कर छानबीन शुरू की।

 

रूरा थाना क्षेत्र में इन दिनों बाइक सवार लुटेरों का आतंक अपने चरम पर है,थाना क्षेत्र का हल्का नम्बर 2 लुटेरों के लिए वारदात को अंजाम देने के लिए पहली पसंद बना हुआ है। बीते 6 नवंबर को थाना क्षेत्र के गुटैहा शिवली रोड निवासी गल्ला व्यापारी यश की दुकान के बाहर से तीन अज्ञात बाइक सवार लुटेरे गोलक लेकर फरार हो गए थे जिनका पता पुलिस अभी तक नहीं लगा पाई है, उसी तर्ज पर 26 नवम्बर को बनीपारा निवासी किराना व्यापारी ऋषभ त्रिवेदी सुबह करीब 11:30 बजे घर के अंदर खाना खाने चले गए तभी तीन अज्ञात बाइक सवार लुटेरे दुकान के अंदर रखी गोलक जिसमे लगभग बीस हजार रूपये थे लेकर फरार हो गए, वहीं छत पर मौजूद ऋषभ की माँ ने जब लुटेरों को गोलक लेकर जाते देखा तभी घटना के बारे में जानकारी हो सकी थी। वहीं रविवार को जगनपुर निवासी मोहित तिवारी ने बताया कि उसकी गांव में ही मेन रोड पर गल्ले की दुकान है सुबह दुकान खोलने के बाद वह करीब 10 बजे दुकान के अंदर चले गए तभी बाइक सवार शातिर लुटेरे गोलक लेकर फरार हो गए। मोहित ने बताया कि उन्होंने 112 पर कॉल कर पुलिस को घटना की सूचना दी। पूर्व की भांति ही पुलिस जांच में जुटी कार्यवाही की बात कह कर पीड़ित को भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *