पनकी–अरमापुर नहर किनारे जंगलों में गोवंश अवशेष मिलने से सनसनी! पुलिस-प्रशासन पर उठे गंभीर सवाल
पनकी अरमापुर नहर के पास, दादा नगर पुलिया जाने वाली रोड के समीप जंगलों में मरे हुए गोवंश के अवशेष मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, मरे हुए जानवरों के साथ गायों को लाकर खाल उतारी जाती थी और अवशेषों को जलाया जा रहा था,जिससे घटनास्थल पर कई चौंकाने वाले संकेत मिले हैं।
वार्ड 25 रावतपुर गांव के भाजपा वार्ड अध्यक्ष आयुष शुक्ला अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल क्षेत्रीय पुलिस को अवगत कराया।
सूचना मिलते ही पनकी एसीपी ने दो विशेष टीमों का गठन कर जांच शुरू कर दी है।
हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं का कहना है,क्या इतनी बड़ी घटना स्थानीय जिम्मेदार प्रशासन,चौकी या किसी संरक्षण के बिना संभव है?
कालपी रोड से कुछ ही दूरी पर ऐसी हरकत चलती रही और किसी ने संज्ञान क्यों नहीं लिया?
क्या इस घिनौने कार्य को किसी की मौन सहमति प्राप्त थी, या यह सिर्फ गंभीर लापरवाही है*?
घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है। लोग मांग कर रहे हैं कि इस कृत्य में शामिल लोगों की जल्द से जल्द पहचान हो,
और कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
कड़ी कार्रवाई के लिए मौके स्थल पर आयुष शुक्ला (भाजपा नेता), अनूप कुमार, राम जी पांडेय, छोटू पंडित, अम्बर दुबे, अंकित कुमार,ने पनकी पुलिस प्रशासन से सख्त कदम उठाने और जिम्मेदारों को बेनकाब करने की मांग की है।जांच जारी है, लेकिन सवाल यह है कि क्या इस संवेदनशील मामले में दोषियों पर जल्द गिरेगी गाज या फिर यह भी फाइलों में दब जाएगा।
