सिख तीर्थ यात्रियों का जत्था अमृतसर रवाना

 

 

कानपुर। गुरुद्वारा बाबा नामदेव समिति एवं सिख पंजाब वेलफेयर सोसाइटी की ओर से सिख तीर्थ यात्रियों को दरबार साहिब, अमृतसर के लिए ले जाया गया। सिख तीर्थ यात्रियों का जत्था सोमवार शाम सेंट्रल स्टेशन से अमृतसर के लिए रवाना हुआ। इस दौरान संगत ने बोले से निहाल सत अकाल के जयकारे लगाए। शबद कीर्तन भी किया गया।

बाबा नामदेव गुरुद्वारे के प्रधान सरदार नीतू सिंह ने बताया श्री गुरू तेग बहादर साहिब जी की 350वीं शहादत शताब्दी वर्ष को समर्पित सफर-ए-सिमरन से शहादत के तहत लगभग 80 संगत को गुरुद्वारा वल्ला साहिब,गुरूद्वारा गुरू के महल,गुरूद्वारा बाबा बकाला साहिब, अनन्दपुर साहिब, शीशगंज गुरुद्वारे के दर्शन कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 5 दिसम्बर को गुरुद्वारा सरहिंद जोति सरूप के दर्शन कराके चंडीगढ़ से ट्रेन द्वारा संगत को वापिस लाया जाएगा।

सेंट्रल स्टेशन में अमरजीत सिंह पम्मी,अशोक अरोड़ा,मनजीत सिंह चड्ढा,सुरिंदर पाल सिंह, गुरबख्श सिंह,श्रीचन्द असरानी,सरबजीत सिंह रौनक, त्रिलोचन सिंह,शिवकुमार आदि रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *