श्याम नगर व्यापार मंडल का एक संयुक्त प्रतिनिधि मंडल आज उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से मिला
कानपुर, कानपुर उद्योग व्यापार मण्डल एवं श्याम नगर व्यापार मंडल का एक संयुक्त प्रतिनिधि मंडल आज उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से मिला जिसमें कानपुर विकास प्राधिकरण से संबंधित अपनी समस्याओं से माननीय उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक को अवगत कराया और ज्ञापन सौपा जो की शासन द्वारा 24 मी या उससे चौड़ाई की सड़कों पर स्थित आवासीय संपत्तियों को व्यवसायिक करने हेतु नोटिस पर नोटिस दिए जा रहे हैं जिस व्यापारी वर्ग बहुत परेशान एवं हतोत्साहित है नोटिस मिलने पर व्यापारियों ने कानपुर विकास प्राधिकरण के कर्मचारी एवं अधिकारियों से संपर्क किया तो उन्होंने भी कहा कि उनको भी पूरी जानकारी नहीं है इस पर कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के मंत्री महेंद्र गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री से मांग रखी की जब तक की अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी तरीके से जानकारी ना हो जाए तब तक आगे कोई भी नोटिस जारी न किया जाए और व्यापारियों पर डर का माहौल न बनाया जाए अध्यक्ष अवनीश शुक्ला मोनू ने मानवी उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक जी से कहा कि जैसे शासन ने ₹5000 में बड़ी से बड़ी पारिवारिक संपत्तियों का हस्तांतरण करना सुनिश्चित कराया जिससे जनमानस के बीच में शासन के प्रति सम्मान पैदा हुआ और बहुत से विवाद होने से रुक गए इस तरह से कम से कम धनराशि में आवासीय को व्यवसायिक किया जाए जिससे व्यापारी अपनी रोजी-रोटी सुचारू रूप से चला सके महामंत्री पवन वर्मा ने कहा कि व्यापारी पहले से ही ऑनलाइन व्यापार से इतना ज्यादा परेशान है कि उसका व्यापार चल नहीं रहा है जैसे तैसे करके अपनी रोजी-रोटी का जुगाड़ कर रहा है अगर उसे इस आकस्मिक आर्थिक आपदा में डाला गया तो रोजी-रोटी के लाले पड़ जाएंगे और पहले से चल रहे बैंक के लोन टैक्स जीएसटी आदि देने में समर्थ नहीं हो पाएगा कैसे भी करके व्यापारियों को राहत पहुंचाई जाए मुख्य रूप से महेंद्र गुप्ता अवनीश शुक्ला अनूप शुक्ला राजेंद्र चौधरी संदीप पांडे मनोज जैन पवन वर्मा उपस्थित रहे!
