कानपुर
विश्व हिंदू रक्षा परिषद के कार्यकर्ताओं ने जमायत-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना मोहम्मद मदनी के बयानों के विरोध में सरसैया घाट पर प्रदर्शन किया,,, इस दौरान सरसैया घाट चौराहे से डीएम कार्यालय तक परिषद कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर मौलाना मदनी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की,,,, परिषद पदाधिकारियों नेक हा कि मौलाना मदनी ने एक सभा में एक तरह से भड़काऊ बयान दिया,,, जिसने उन्होंने जिहाद करने की धमकी देने के साथ सुप्रीम कोर्ट की गरिमा के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी भी की, इसके अलावा वंदेमातरम को लेकर भी उन्होंने अपनी बात को सामने रखा,, परिषद पदाधिकारियों ने कहा कि मौलाना मोहम्मद मदनी पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम लगाने के साथ ही उनकी संस्था का रजिस्ट्रेशन भी कैंसिल किया जाए,, साथ ही उनके खिलाफ जांच भी बैठाई जाए।
