कानपुर यूथ क्लब के प्रतिनिधमंडल जिलाधिकारी से मिलकर मुख्य चुनाव आयुक्त को ज्ञापन सौपा
कानपुर, दिनांक 2 दिसंबर 2025 को कानपुर यूथ क्लब के अध्यक्ष आमिर सिद्दीकी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधमंडल जिलाधिकारी से मिलकर मुख्य चुनाव आयुक्त को संबोधित ज्ञापन दिया जिसमे चुनाव आयोग द्वारा पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत प्रथम चरण में BLO द्वारा मतदाता फार्म घर घर पहुंचाने व भरवाकर जमा करने के लिए 4 नवंबर से 3 दिसंबर तक निश्चित किया गया था लेकिन 8 नवंबर से 3 दिसंबर तक लगातार शादियों का कार्यक्रम होने और नौकर पेशा, व मजदूर आदमी के पास पर्याप्त समय न होने के कारण फार्म भरने में असुविधा हो रही है जिसमे बी एलओ के साथ साथ मतदाताओं को परेशानी हो रही है इसलिए इसकी समय सीमा बढ़ाकर 31 दिसंबर किया जाए। उत्तर प्रदेश में अबतक लगभग 25 बी एल ओ काम के मानसिक तनाव के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं इन घटनाओं के रोकने के लिए बीएलओ पर्याप्त ट्रेनिग के साथ साथ समय सीमा बढ़ाकर उनको प्रोत्साहित कराने का भी प्राविधान किया जाए।काफी संख्या में BLO द्वारा मतदाता को दूसरा फार्म उपलब्ध नही किया जा रहा है जिससे मतदाता को फार्म रिसीव कराने में दिक्कत हो रही है। ज्यादातर बीएलओ मतदाताओ के घर घर न जाकर किसी एक स्थान पर बैठकर गलत हाथों में फार्म देकर प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं। समाज में ज्यादतर अशिक्षित, मजदूर तबके के पास फोटो उपलब्ध नही होती ऐसी स्थिति में उनको पर्याप्त समय दिया जाय। इस अभियान में राजनीतिक दलों के साथ साथ रजिस्टर्ड सामाजिक संस्थाओं की भागीदारी सुनिश्चित किया जाए।जिलाधिकारी ने ज्ञापन को मुख्य चुनाव आयुक्त को प्रेषित करने का आश्वासन दिया।इस मौके पर मुख्य रूप से आमिर सिद्दीकी, विक्रम पांडेय, डा निसार अहमद, सैय्यद सिकन्दर खान एडवोकेट राकेश सचान तुफेल खान एड, राजेश सिंह रवि तिवारी, सरफराज सिद्दीकी विनय शुक्ला आदि लोग उपस्थित थे।
