मांगों के पुरा न होने पर राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने विश्व दिव्यांग दिवस पर दिया धरना
नौकरी रोजगार स्वास्थ शिक्षा सुरक्षा रोटी कपड़ा और मकान कि सौ फीसदी गारंटी की मांग
कानपुर। विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर सरकार द्वारा मांगे पूरी न करने के विरोध में राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क में धरना प्रदर्शन आयोजित कर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित को ज्ञापन सौंपा।
राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि सरकार मांगों पर सकारात्मक रूख अपना कर दिव्यांगजनों को नौकरी रोजगार स्वास्थ शिक्षा सुरक्षा रोटी कपड़ा और मकान कि सौ फीसदी गारंटी दे, पेंशन पांच हजार रुपया करें, नौकरियों में आरक्षण कोटा पूरा करे। उन्होंने कहा कि हमारी मंशा सरकार के खिलाफ आन्दोलन करना नहीं है, हम चाहते हैं कि सरकार के सामने जो मांग रखी जाती है उस पर गम्भीरता से सरकार विचार करें।
जिला अध्यक्ष राहुल कुमार ने कहा कि सरकार का रुख दिव्यांगजनों के प्रति ठीक नहीं है इसलिए दिव्यांगजन आन्दोलन का रास्ता अपनाते हैं।
आज के धरना प्रदर्शन व ज्ञापन में राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार , राहुल कुमार , अल्पना कुमारी , अशोक कुमार, रानी तिवारी, याशमीन, बृजेश कुमार, धीरेन्द्र केशरवानी, अजीत कुमार, सीमा कुशवाहा, पंकज तिवारी, सान्या तिवारी, जितेन्द्र कुमार गुप्ता आदि शामिल थे।
