2.5 करोड़ मज़दूर को एस आई आर से वंचित किए जाने की ईमेल किया: राम गोपाल पुरी

 

 

 

कानपुर, 02 दिसम्बर, समाजवादी पार्टी प्रभारी समाजवादी मजदूर सभा के राष्ट्रीय सचिव राम गोपाल पुरी ने पत्र के माध्यम से देश में हो रही एस आई आर को लेकर बताया कि उत्तर प्रदेश के 2.5 करोड़ मजदूरों को एस०आई०आर० से वंचित किये जाने को लेकर समाजवादी मजदूर सभा ने आज देश की संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी व राज्य सभा में मल्लिका अर्जुन खड़गे एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री सांसद प्रोफेसर राम गोपाल को संदर्भित मेल भेज कर मताधिकार से वंचित एस०आई०आर० की विस्तृत जानकारी भेजते हुये अनुरोध किया है कि उत्तर प्रदेश के ही 2 करोड़ से अधिक मजदूरों को मताधिकार से वंचित किये जाने का षड़यंत्र किया जा रहा है जिसे संज्ञान में लेकर देश की सर्वोच्च पंचायत संसद में मजदूरों की आवाज पहुंचाने का कष्ट करें।समाजवादी मजदूर सभा सोमवार, 08 दिसम्बर, को उत्तर प्रदेश के सभी सांसदों को करोड़ो मजदूरों को मताधिकार से वंचित न किये जाने का अनुरोध करेगे साथ ही निर्वाचन आयोग उ०प्र० द्वारा संदर्भ की जानकारी मांगने पर भी न दिये जाने जानकारी करायेगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *