मसीह समाज के चर्चों एवं आराधनालयों की सुरक्षा की मांग

 

कानपुर, प्रत्येक वर्ष कानपुर का मसीह समाज दिसम्बर माह में सभी चर्चा व घरों में किसमस त्योहार को धूमधाम से मनाता आ रहा है। साथ ही प्रभु यीशू मसीह के जन्म की खुशी के अवसर पर पूरे दिसम्बर माह में अलग अलग तिथि में किसमस महोत्सव कार्यक्रमों का भी आयोजन चर्चा में किया जाता है। यीशू मसीह के जन्म की बधाई देने के लिए चर्च के कैरल क्वायर अपने अपने चर्च के सदस्यों के यहां दिसम्बर माह के दूसरे सप्ताह से प्रत्येक शाम 5:00 बजे से रात 1:00 बजे तक शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बधाई देने भी जाते हैं एवं 19 दिसम्बर को मोतीझील तुलसी उपवन से काइस्ट चर्च मालरोड तक एक किसमस रैली का भी आयोजन किया जाता है जिसकी अनुमति प्रशासन से ली जाती है। प्रत्येक वर्ष प्रशासन का सहयोग हमारे समाज को मिलता आ रहा है और साथ ही आपके माध्यम से प्रत्येक थाना क्षेत्र के जिम्मेदारी अधिकारियों को चर्चों की सुरक्षा के लिए निर्देशित भी किया जाता ‘रहा है जिसके कारण हमारा मसीह समाज शान्ति और खुशहाली के साथ क्रिसमस पर्व को मनाता आ रहा है।इस वर्ष भी हम आपसे अपने किसमस त्योहार व कार्यक्रमों में सुरक्षा की मांग करते हैं ताकि हम अपने त्योहार को शान्तिपूर्वक एवं खुशहाली के साथ मना सकें।इस प्रतिनिधि मण्डल में पास्टर्स एसोसिएशन उ०प्र० के अध्यक्ष पादरी संजय आलविन, महासचिव पादरी जितेन्द्र सिंह, कोषाध्यक्ष पादरी अनिल गिलबर्ट, पादरी ए०बी० सिंह, पादरी सैमसन मसीह, पादरी संजय राज सिंह, पादरी प्रदीप राव, पादरी हरी सिंह, पादरी सैमुअल कुमार, पादरी आनन्द मसीह, पादरी इन्द्र कुमार दास, पादरी डी०के० सागर, पादरी जगराम सिंह, पादरी राजू आलविन, पादरी विल्सन विक्टर, पादरी राजीव मैसी, पादरी के०टी० एन्थोनी, पादरी विजय गुप्ता, पादरी आदित्य, पादरी मोहन लाल तथा अन्य कई चर्चों के पादरी व प्रमुख लोग थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *