कानपुर ब्रेकिंग

 

कमिश्नरेट_कानपुर_नगर के थाना बाबू पुरवा चौकी प्रभारी टीपी नगर प्रसून मिश्रा Si प्रवीण शर्मा और उनके सहयोगी आकाश कुमार द्वारा क्षेत्रों में पुलिस टीम द्वारा आज थाना बाबू पुरवा झकरकटी बस स्टैंड में व्यापक पैदल गश्त की गई।

 

गश्त के दौरान पुलिस बाजारों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, बैंक/एटीएम, सार्वजनिक स्थलों, शैक्षणिक संस्थानों, आवासीय कॉलोनियों तथा संवेदनशील मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था का सूक्ष्म निरीक्षण किया।

 

चौकी प्रभारी टीपी नगर प्रसून मिश्रा पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहन चेकिंग की गई,

 

साथ ही दुकानदारों, राहगीरों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर उनकी सुरक्षा संबंधी समस्याओं एवं सुझावों को सुना गया। नागरिकों को सतर्क रहने, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल पुलिस को सूचना देने तथा क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने में सहयोग करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *