हार्ट अटैक से बचने के लिए तीन दवाओ की राहत किट बांट कर इस जागरूकता अभियान का शुभारम्भ किया

 

 

 

 

 

कानपुर, आज भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र के नेतृत्व मे ” इस सर्दी आप भी रखे ये तीन दवाएं “के आवाहन के साथ सर्दियों की शुरुआत मे बढ़ती हुई हार्ट अटैक संबंधी समस्याओ के दृष्टिकोण से भारत माता प्रतिमा स्थल घंटाघर पर हार्ट अटैक की आहट होने पर हार्ट अटैक से बचने के लिए तीन दवाओ की 1000 राहत किट बांट कर इस अभियान का शुभारम्भ किया गया|

बताया कि ये अभियान पूरी सर्दी मे कुछ अंतराल मे कानपुर की सभी प्रमुख बाज़ारो मे चलाया जायेगा|

भारत माता प्रतिमा स्थल घंटाघर पर कानपुर व शहर के बाहर के आम नागरिकों को तीनो दवाओं के बारे मे जागरूक करते हुए 1000 राहत किट की दवाओं का मुफ्त वितरण किया गया और साथ मे फल का वितरण भी किया गया |इस आयोजन मे प्रमुख रूप से कार्यक्रम संयोजक जिला उपाध्यक्ष रज्जन जायसवाल,प्रदेश मंत्री रोशन गुप्ता, जिला संगठन महामंत्री चंद्राकर दीक्षित, जिला युवा अध्यक्ष आशीष मिश्र,प्रदेश युवा संगठन महामंत्री विनायक पोद्दार,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष इखलाक मिर्ज़ा व अब्दुल वहीद, जिला युवा वरिष्ठ महामंत्री सचिन त्रिवेदी व युवा महामंत्री मनोज विश्वकर्मा,जिला संयुक्त महामंत्री नवीन तुलसानी व संजय मिश्र,पवन गुप्ता,शैलेन्द्र सेंगर, अतिन अग्रहरी,राहुल शर्मा,अनुपम गुप्ता,रामनरेश शुक्ला,सुरेंद्र जायसवाल,अब्दुल जब्बार,महबूब आलम आदि थे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *