वरिष्ठ अधिवक्ताओं का सम्मान कर मनाया अधिवक्ता दिवस
आज अधिवक्ता कल्याण संघर्ष समिति द्वारा अधिवक्ता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में संयोजक पंडित रवीन्द्र शर्मा पूर्व अध्यक्ष लॉयर्स एसोसिएशन ने भारत रत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद जी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि भारत के प्रथम राष्ट्रपति वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद के जन्म दिवस को हम अधिवक्ता दिवस के रूप में मनाते है इसके उपरांत कानपुर के अपने अपने विधि के क्षेत्र में महारत हासिल करने वाले वरिष्ठ अधिवक्ताओं राजस्व विशेषज्ञ अशोक श्रीवास्तव अपराध विधि विशेषज्ञ रवीन्द्र वर्मा दीवानी विशेषज्ञ शरद मिश्रा को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया।
राजस्व विशेषज्ञ अशोक श्रीवास्तव ने बताया कि अधिवक्ता वृत्ति में पहले अमीरों और जमीदार परिवार के बच्चे आते थे राजेंद्र प्रसाद जी के सादा जीवन उच्च विचार से प्रभावित हो आज सामान्य परिवारों के बच्चे भी वकालत में आ रहे हैं और अपनी मेहनत और लगन से नामचीन अधिवक्ता और न्यायाधीश बन रहे हैं।
रवीन्द्र वर्मा ने कहा समाज को दिशा देने वाले अधिवक्ताओं की आज तक देश स्तर पर एक भी कल्याणकारी योजना नहीं है संघर्ष समिति राष्ट्रीय स्तर पर अधिवक्ता कल्याण के लिए वर्षों से उनके दिखाए रास्ते पर भारत सरकार से अधिवक्ता सामाजिक सुरक्षा योजनाओ की मांग कर रहे हैं
अन्त में सभी ने चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनको शत शत नमन किया तदोपरांत मिस्ठान वितरण किया गया।
प्रमुख रूप से अनिल पांडे पूजा गुप्ता सजीव कपूर अरविंद दीक्षित विजय सागर अनूप गुप्ता शशांक त्रिवेदी अल्तमश खान विनीत शुक्ला शिवम गंगवार वीर जोशी आयुष शुक्ला इंद्रेश मिश्रा प्रियम जोशी आदि रहे।
