कानपुर

 

फिल्म ताजमहल का प्रोड्यूसर इरशाद आलम चढ़ा बेकनगंज पुलिस के हत्थे।

 

इरशाद आलम चर्चित फिल्म ताजमहल का प्रोड्यूसर है।

 

वर्तमान में टेनरी का संचालन करता है।

 

इरशाद आलम ने बेकनगंज के कारोबारी से हड़प लिए 3 करोड़ 30 लाख रुपए।

 

पुलिस कर रही थी इरशाद आलम व अनवर शेख उर्फ रेहान की तलाश।

 

अभियुक्त इरशाद आलम व अनवर शेख उर्फ रेहान को प्रयागराज से किया गिरफ्तार।

 

अभियुक्त इरशाद आलम के विरुद्ध पहले से एक दर्जन मुकदमे।

 

इरशाद आलम पहले भी ईडी व सीबीआई के द्वारा मुकदमें में जा चुका है सलाखों के पीछे।

 

अभियुक्तों के पास से 7 अदद मोबाइल,16 अदद अलग अलग बैंकों के डेविड कार्ड,25180 रुपए नगद व एक अदद वेन्यू कार बरामद।

 

अभियुक्त इरशाद आलम व अनवर शेख उर्फ रेहान को अग्रिम विधिक कार्यवाही के उपरांत भेजा जा रहा है न्यायालय।

 

प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद मतीन खान के नेतृत्व में उप निरीक्षक मंज़र अब्बास, करनपाल सिंह,बिजेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल इबरार हुसैन व कांस्टेबल आलोक कुमार ने इस गिरफ्तारी को अंजाम दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *