कानपुर में हुसैनी फेडरेशन द्बारा 7 दिसंबर को कानपुर के परेड ग्राउंड में 51वां हुसैनी दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा एक प्रेसवार्ता कर जानकारी देते हुए आयोजको द्बारा बताया गया कि इस एक दिवसीय 51वां हुसैनी दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक शिरकत करेंगे साथ ही अलग अलग शहरों से जावेद आर शर्राफ मुम्बई से,हाजी याकूब अब्बास लखनऊ से सहित अन्य कई सम्मानित लोग भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में हाई स्कूल व इंटर के छात्रों को मेरिट लिस्ट के आधार पर 3001- 2001 और 1001 का इनाम दिया जाएगा , साथ ही हुसैनी फेस्ट के लगभग 450 बच्चों का क्विज का आयोजन भी किया गया है जिसमें जीतने वाले 40 बच्चों को पुरुस्कृत भी किया जाएगा साथ ही पहले जलसे मे समापन पर लंगरे हुसैनी शुरू कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *