कानपुर 4 दिसंबर

*एक भी पात्र मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान में वंचित न रहे — क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल*

कानपुर। भारतीय जनता पार्टी कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि “गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान में एक भी पात्र मतदाता ऐसा न रहे जिसका गणना प्रपत्र भरा न जाए। यह अभियान लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने का सबसे महत्वपूर्ण चरण है।”

आज क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी किशन लाल सुदर्शन, मंडल अध्यक्ष गौरव पांडे रोहित साहू, रमा शंकर, अग्रहरि धीरज मोहन पांडे सूरज मिश्रा,सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी सीसामऊ विधानसभा स्थित महेश चंद चौधरी भारतीय विद्यालय पोलिंग सेंटर के दौरे पर पहुंचे।

यहाँ उन्होंने बीएलए-2 तथा बूथ अध्यक्षों के साथ बूथ नंबर 257 से 275 तक की जमीनी समीक्षा की और प्रत्येक बूथ पर बचे गणना प्रपत्रों की स्थिति का विस्तृत आकलन किया।

क्षेत्रीय अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों और बूथ स्तर के साथियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बचे हुए सभी पात्र मतदाताओं के गणना प्रपत्र आगामी 2 दिनों के भीतर हर हाल में पूर्ण किए जाएं, ताकि किसी भी पात्र मतदाता का नाम पुनरीक्षित सूची से छूटने न पाए।

उन्होंने यह भी कहा कि “एक भी घुसपैठिया मतदाता सूची में शामिल न होने पाए, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करना हम सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है।”

जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने बताया कि पोलिंग सेंटर पर अभी लगभग 20% गणना प्रपत्र शेष बताए गए, जिनके शीघ्र भरकर संबंधित बीएलओ को जमा कराने का निर्देश दिया गया, ताकि आगामी मतदाता सूची पूर्णतः सटीक और शुद्ध रूप में तैयार की जा सके।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कल वर्चुअल बैठक में सभी भाजपा पदाधिकारियों को अपने-अपने बूथों पर प्रवास कर मतदाता पुनरीक्षण कार्य में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए थे।

इसी क्रम में आज का यह निरीक्षण प्रवास अभियान को और अधिक गति व प्रभाव प्रदान करेगा।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *