
04-12-2025
*जनता एस आई आर में लगी सरकार ईंधन अधिकार के नाम पर बिजली का बिल बड़ा रही*
*हाजी फ़ज़ल महमूद*
कानपुर गुरुवार
समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर के अध्यक्ष हाजी फ़ज़ल महमूद ने आज दिन में एक बजे बर्रा तथा मसवानपुर एस आई आर फॉर्म जमा करने के कैंप को संबोधित करते हुए कहा कि जनता इस आई आर में लगी है और सरकार ईंधन अधिभार उपभोक्ताओं पर लगाकर बिजली का बिल बढ़ाने जा रही हैं! जिससे उपभोक्ताओं पर बेवजह भर लद जाएगा और उसके परिवार का मासिक बजट बिगड़ जाएगा!!
महानगर अध्यक्ष ने संबोधित करते हुए कहा कि बिजली कंपनियों पर इस वर्ष लगभग 15000 करोड़ रुपए ज्यादा सरप्लस निकल है जबकि जबकि करीब 33122 करोड़ रुपए सरप्लस पहले से हैं!
इसलिए उपभोक्ताओं पर ईंधन अधिकार के नाम पर बिजली का बिल ना बढ़ाया जाए!
अन्यथा सपा 14 दिसम्बर के बाद बिजली विभाग के खिलाफ आंदोलनात्मक कदम उठा कर घेरा डालेगी।।
प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद,प्रदेश सचिव के के शुक्ला,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू,महासचिव संजय सिंह बंटी,सत्यनारायण गहरवार,आकाश यादव,विनय गुप्ता,श्याम सिंह बबलू,अमरजीत यादव,रामा यादव आदि लोग मौजूद रहे।।
