सपा व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष का आगमन गंगा पुल पर भव्य स्वागत

 

 

 

कानपुर, समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष का कानपुर गंगा पुल जाजमऊ आगमन पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। स्वागत के दौरान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य काले खा ने फूल माला पहनकर स्वागत किया। काले खा कहा कि भाजपा सरकार में व्यापार ऑनलाइन की वजह से चौपट हो गया है केंद्र में बैठी सरकार ऑनलाइन व्यापार कराकर दुकानदारों के हाथों को काटने का काम कर रही है। सपा व्यापार सभा नगर अध्यक्ष नंदलाल जायसवाल ने कहा कि सरकार के बैठाए अधिकारी व्यापारियों को परेशान करने का काम कर रहे हैं नए-नए नियम लाकर व्यापारी व्यापार नहीं कर पा रहा है। सपा व्यापार सभा ग्रामीण अध्यक्ष अतुल त्रिपाठी ने कहा कि अब तो ऐसा लग रहा है देश के प्रधानमंत्री की बात को मनाना ही पड़ेगा व्यापार तो बचा नहीं अब पकौड़े ही तलना पड़ेंगे। बिल्हौर विधानसभा के उम्मीदवार विनय कौरी ने स्वागत के दौरान मोमेंटो देकर कहां प्रदेश और केंद्र की सरकार ने रेवड़ी लगाने वालों को भी नहीं बक्शा ठेले पर पूड़ी कचोरी बेचने वालों की भी जांच करा दी एवं उनका ऑनलाइन पेमेंट भी सिखा दिया जिससे आने वाले समय पर उनसे भी टैक्स वसूला जा सके। सपा व्यापार सभा प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरदीप रखड़ा ने कहा कि प्रदेश की सरकार सस्ती वस्तुओं को खरीद कर रकम को बढ़ाकर लंबे-लंबे बिल पास कर रही है विकास के नाम पर जनता को भ्रमित कर रहे हैं। स्वागत के दौरान व्यापार सभा प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरदीप रखड़ा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य काले खा, बिल्हौर से उम्मीदवार विनय कौरी, नगर अध्यक्ष नंदलाल जायसवाल, ग्रामीण अध्यक्ष अतुल त्रिपाठी, महासचिव जफरुल हसन, महासचिव शिवम पाल,ओमप्रकाश गुप्ता सचिन चमन सोनकर आशीष जायसवाल आशीष यादव अनुराग जायसवाल संदीप समीउल्लाह, आदि लोग रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *