रुपए की गिरावट और भाजपा सरकार की विफलता के खिलाफ कांग्रेस का थाली बजाओ सत्याग्रह

 

कानपुर।डॉलर के मुकाबले रुपए की रिकॉर्ड तोड़ गिरावट के लिए केंद्र की भाजपा सरकार को दोषी बताते हुए आज कानपुर महानगर कांग्रेस ने अध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में कोतवाली चौराहे के पास थाली बजा कर केंद्र सरकार के कानों तक अपना विरोध पहुंचाने का काम किया।काफी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे और सैकड़ों लोगों ने इस प्रदर्शन को देखा।

 

महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि मनमोहन सिंह की सरकार के वक्त जब डॉलर के मुकाबले रुपया लगभग 58 था और थोड़ा सा गिरने पर 2013 में मोदी जी ने बयान दिया था कि जैसे जैसे रुपया गिरता है वैसे वैसे प्रधानमंत्री पद की साख गिरती है।अध्य्क्ष पवन गुप्ता ने पूछा कि मोदी जी अब बताएं कि उनकी कितनी साख गिर चुकी है।अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि भाजपा की नोट बंदी, जीएसटी और लॉकडाउन और अन्य गलत नीतियों के कारण देश की अर्थव्यवस्था बर्बाद हो गई।रुपया का गिरना भाजपा की ही विफल नीति का कारण है।अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा की मोदी सरकार की नीतियों की वजह से रुपया कमज़ोर हो रहा है।अगर सरकार की नीति अच्छी होती, तो रुपये की वैल्यू बढ़ती।रुपये के कमजोर होने से पता चलता है कि हमारी आर्थिक हालत अच्छी नहीं है। सरकार के कारण दुनिया में हमारी करेंसी का सम्मान नहीं रह गया है।महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता,हरप्रकाश अग्निहोत्री,शंकर दत्त मिश्रा,रमाकांत मिश्रा,राजेश गौतम,अजय श्रीवास्तव शीलू,आनंद शुक्ला, इक़बाल अहमद, निजामुद्दीन खान,रितेश यादव,पदम मोहन मिश्रा, इकलाक़ अहमद डेविड, जावेद उस्मानी, फहद अब्बासी, आसिफ इक़बाल, मुकेश कनौजिया, विनय पाण्डेय, इस्लाम सिद्दीकी, धर्मेंद्र सिंह, विनोद अवस्थी, शांतनु दीक्षित, रवि बाजपेई, अक़ील अंसारी,राजेंद्र वाल्मीकि,मो रफीक, संजय त्रिवेदी आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *