*जुम्मा नमाज़ के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण*
आज दिनांक 05.12.2025 को *पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री दिनेश त्रिपाठी* द्वारा थाना रावतपुर क्षेत्रांतर्गत स्थित जामा मस्जिद में जुम्मा नमाज़ के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान मस्जिद परिसर एवं आस-पास के क्षेत्रों में लगाए गए सुरक्षा प्रबंधों का विस्तृत जायजा लिया गया तथा भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन, प्वाइंट ड्यूटी व तलाशी व्यवस्था आदि को और प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारीगण को प्रदान किए गए।
इस अवसर पर महोदय ने आमजन से किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने तथा पुलिस प्रशासन के साथ सहयोग बनाए रखने की अपेक्षा की।
पुलिस प्रशासन द्वारा क्षेत्र में सतर्कता व प्रभावी गश्त के माध्यम से पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।
