आज 5 दिसंबर

*एस आई आर अभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर की समीक्षा बैठक।*

आज भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर जिले की एक अति महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में संपन्न हुई।

बैठक में एस आई आर अभियान के विधानसभा संयोजक सह संयोजक व मंडलों के सह संयोजकों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने मंडल सा समीक्षा की कुछ मंडलों में एस आई आर अभियान की प्रगति आशानुरूप न होने पर जिला अध्यक्ष ने रोष जताते हुए कहा हम आप एक राजनीतिक दल के कार्यकर्ता होने के साथ साथ सामाजिक कार्यकर्ता भी है ।हम सबका नैतिक कर्त्तव्य है कि एस आई आर अभियान में कोई वास्तविक मतदाता न छूट पाए ।इसके लिए कल से सभी कार्यकर्ता अपने अपने बूथ के बी एल ओ से संपर्क कर ऐसे मतदाताओं से संपर्क कर जिन्होंने अभी तक अपने न्यूमरेशन फॉर्म जमा नहीं किए है उनसे आग्रह कर जमा करवाए।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने जानकारी दी कि कल से सभी मंडल बूथ सा अपनी रिपोर्ट जिले में बनाए गए वार रूम को देगे कि कितने न्यूमरेशन फॉर्म किस बूथ से जमा कराए गए हैं।

बैठक में प्रमुख रूप से जन्मेजय सिंह,अवधेश सोनकर सतेंद्र पांडेय,धीरज बाल्मीकि,संजय अग्निहोत्री,सहित सभी मंडलों के संयोजक सह संयोजक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *