69वें महापरिनिर्वाण दिवस पर 6 दिसम्बर को बाबा साहब अम्बेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित
कानपुर, विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी भारतीय दलित पैंथर के तत्वावधान में भारत रत्न, परमपूज्य बोधिसत्व डॉ० बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के 69वें महापरिनिर्वाण दिवस पर 6 दिसम्बर 2025 को छोटी पार्क मैकरावर्टगंज, कानपुर नगर में श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया। सभा के पूर्व तथागत गौतम बुद्ध एवं बाबा साहब अम्बेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया तथा दीप प्रज्जवलित कर त्रिसरन एवं पंचशील का पाठ किया गया। डॉ० बाबा साहब अम्बेडकर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुये आये हुये अतिथिगणों ने अपने वक्तव्य में कहा कि डॉ० बाबा साहब अम्बेडकर नाम नहीं आन्दोलन है। नाम नहीं भारत वर्ष का सरताज हैं। नाम नहीं भारत वासियों का हृदय है। नाम नहीं समूचे विश्व का दिल है। श्रृद्धांजलि सभा में आये हुए अतिथिगणों, सरदार हरविन्द सिंह लार्ड, पॉस्टर जितेन्द्र सिंह, पॉस्टर सैमुअल सिंह, सैय्यद तौफिक अहमद (साजिद सर), विनोद पाल, इंजी० कोमल सिंह, बबली गौतम शैलेन्द्र कुमार, राम नरेश, आर०ए० गौतम, डॉ० सुभाष चन्द्रा, संजय गुप्ता एम०बी०बाबा साहब अम्बेडकर जी के जीवन पर प्रकाश डाला। श्रृद्धांजलि सभा एवं भव्य भीम ज्योति यात्रा में प्रमुख रूप से विनोद अम्बेडकर, प्रशान्त गौतम, नीरज एडवोकेट, अशोक कुमार, राधेश्याम भारतीय, रामचन्द्र निषाद, साफिक सिद्दीकी, अरविन्द कुमार, बाबू पासवान, विजय कुमार सागर एड०, अनिल प्रजापति, अनिल जायसवाल, चन्द्रशेखर बब्लू, सूर्य बहादुर, अर्जुन सिंह, निर्मल कुमार एड०, राहुल गौतम, अजय कुमार, इत्यादि लोग शामिल थे।
