दिनांक: 6/12/2025

स्थान: कानपुर, उत्तर प्रदेश

 

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज एवं एलएलआर (हैलेट) अस्पताल, कानपुर में 74 वर्षीय मरीज राम दयाल पिछले लगभग डेढ़ वर्ष से मूत्र प्रवाह में कमी और बार-बार मूत्र जाने की समस्या से पीड़ित थे। विस्तृत जाँच-पड़ताल और चिकित्सकीय मूल्यांकन के उपरांत मरीज को “प्रोस्टेट कैंसर (CA Prostate)” का निदान किया गया।

 

मरीज का सफल उपचार हमारी टीम द्वारा लैप्रोस्कोपिक रैडिकल प्रोस्टेक्टॉमी विद लिम्फ नोड रिसेक्शन तथा यूरेथ्रल रिपेयर के माध्यम से किया गया। यह ऑपरेशन लगभग 4 घंटे चला तथा शल्यक्रिया के दौरान मरीज को 1 यूनिट रक्त भी दिया गया। यह उल्लेखनीय है कि कानपुर में इस प्रकार की शल्यक्रिया पहली बार सफलतापूर्वक की गई, जो संस्थान की उन्नत शल्य तकनीक और विशेषज्ञता का प्रतीक है।

 

यह जटिल सर्जरी वरिष्ठ सर्जन डॉ. संजय काला – प्रिंसिपल एवं डीन, डॉ. अनिल जे. बैद, डॉ. मयंक गुप्ता, डॉ. आलोक यादव (JR-3), डॉ. सुमित सिंह (JR-3), डॉ. क़ाफिलुर रहमान (JR-1) तथा डॉ. दिशा गुलाटी (JR-1) की टीम द्वारा की गई। एनेस्थीसिया टीम में डॉ. नेहा, डॉ. सानिका, डॉ. शिवांगी एवं डॉ. रक्षिता शामिल रहीं। ऑपरेशन थिएटर में सहयोग सिस्टर सुषमा द्वारा प्रदान किया गया।

 

संस्थान इस सफलता को उन्नत तकनीक, विशेषज्ञ टीम और मरीज-केंद्रित सेवाओं का परिणाम मानता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *