कानपुर
हरवंश मोहाल थाना क्षेत्र के हुलागंज में ज्वेलर्स की दुकान में आई महिला ने जब बिछिया का पूरा पैकेट गायब कर दिया तब शक होने पर दुकानदार ने महिला को दुकान में ही बैठ कर पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुंची पुलिस में महिला की तलाशी ली तो उक्त महिला के पास से बिछिया का पैकेट बरामद हो गया। पुलिस से पूछताछ में महिला ने पहले बरगलाने का प्रयास किया परंतु जब पुलिस में सख्ती दिखाई तब उसने अपना नाम पता बताते हुए चोरी करने की बाद को कबूल कर लिया। हरबंस मोहाल थाना क्षेत्र के हूला गंज में अंबे ज्वेलर्स की दुकान है। दुकान मालिक मनीष गुप्ता आज जब दुकान पर अकेले थे तभी कोपरगंज खालवा के रहने वाली अनीता गुप्ता दुकान आई और बिछिया खरीदने के बाद कही। मनीष गुप्ता ने महिला अनीता गुप्ता को बिछिया दिखाई तथा उसके दाम भी बताएं परंतु अचानक ही बिछिया का गुच्छा कम होने की बात करते हुए मनीष गुप्ता ने अनीता के ऊपर आरोप लगाया।अनीता गुप्ता ने चोरी की बात कबूल करने से इनकार कर दिया। तब दुकानदार मनीष गुप्ता ने मौके पर पुलिस बुलाई और पुलिस ने महिला के पास से बिछिया का गुच्छा बरामद कर लिया।
