कानपुर; दिनांक- 06.12.2025
*ईज ऑफ ट्रैवलिंग संकल्पना के तहत मेट्रो में यात्रा के साथ स्टेशनों पर खान पान की सुविधाएं*
*मोतीझील मेट्रो स्टेशन में ‘वॉव मोमोज’ और गोल्ड्स जिम के आउटलेट का हुआ शुभारंभ; मेट्रो परिसर में अब तक खुल चुके 20 आउटलेट्स*
कानपुर मेट्रो यात्रियों की यात्रा को सुरक्षित, आरामदायक और आनंददायक बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी क्रम में मोतीझील मेट्रो स्टेशन के फूड फोरम में ’वॉव मोमोज’ का नया फूड आउटलेट और स्टेशन परिसर में गोल्ड्स जिम का शुभारंभ किया गया। वर्तमान में कानपुर मेट्रो में 17 फूड आउटलेट्स तथा 3 अन्य आउटलेट्स (क्रोमा – इलेक्ट्रिक सामान, गोल्ड्स जिम – फिटनेस, बैनेडिस लाइफ साइंसेज – स्वास्थ्य/चिकित्सा) संचालित हैं।
मोतीझील फूड फोरम में बीकानेर वाला, वांगो, मैकडॉनल्ड्स, वॉव मोमोज, हैवमोर और कैफे एन पिजारिया जैसे लोकप्रिय ब्रांड एक ही स्थान पर उपलब्ध हैं, जिससे यह स्टेशन यात्रियों और शहरवासियों के लिए एक प्रमुख फूड डेस्टिनेशन बन गया है।
आईआईटी कानपुर, विश्वविद्यालय, गीता नगर और एलएलआर हॉस्पिटल स्टेशनों पर ‘डोमिनोज’ की सुविधा है। चाइनीज फूड पसंद करने वालों के लिए मोतीझील व एसपीएम स्टेशन पर ‘चाइनीज वोक’ तथा कल्याणपुर पर ‘वॉव मोमोज’ उपलब्ध हैं।
आईआईटी कानपुर का ‘समोचा’, ‘बीकानेरवाला’ और विश्वविद्यालय स्टेशन के ‘इलायची’ व ‘खड़क सिंह ढाबा’ भी युवाओं और यात्रियों के लिए लोकप्रिय हैंगआउट स्पॉट बन चुके हैं।
कानपुर मेट्रो प्रतिष्ठित फूड चेन और कमर्शियल सेवाओं को जोड़ते हुए यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान कर रहा है। भविष्य में और भी आउटलेट्स स्थापित किए जाने की योजना है, ताकि यात्री अपने सफर के साथ मनपसंद स्वाद का आनंद भी ले सकें
