*लालपुर गांव में डीज़ल और पेट्रोल चोरी की सूचना पर क्राइम ब्रांच और थाना बिल्हौर की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दो टैंकर, चार अभियुक्त और लगभग 1000 लीटर तेल (700–800 लीटर डीज़ल व 100–200 लीटर पेट्रोल) बरामद किया। गैंग पहले पनकी क्षेत्र में सक्रिय था, वहाँ पकड़े जाने के बाद इन्होंने चोरी की गतिविधि को अलग-अलग स्थानों पर शुरू कर दिया था। लालपुर में यह अवैध काम पिछले डेढ़ महीने से चल रहा था। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और इनके नेटवर्क के तार बांगरमऊ व आसपास के गांवों से जुड़े पाए गए हैं। प्रकरण के सम्बन्ध में श्रीमान् सहायक पुलिस आयुक्त साइबर/अपराध सुमित सुधाकर रामटेके द्वारा दी गई बाइट*
2025-12-07
