प्रदेश अध्यक्ष ने किया गरीब जन कल्याण फाउंडेशन के नए कार्यालय का शुभारंभ
गरीब जन कल्याण फाउंडेशन के नए कार्यालय का शुभारंभ हर्षोल्लास से किया गया। शुभारंभ अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा प्रदेश अध्यक्ष कुं मनोज भदौरिया के द्वारा फीता काटकर किया गया। इस मौके पर गरीब जन कल्याण फाउंडेशन के अध्यक्ष राजनाथ पाण्डेय ने मुख्य अतिथि कु मनोज भदौरिया का स्वागत माल्यार्पण एवं अंग वस्त्र पहना स्मृति चिन्ह भेंटकर किया। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष कुं मनोज भदौरिया ने बड़ी संख्या में मौजूद पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि विगत कई वर्षों से निरंतर फाउंडेशन निर्धन निर्बल असहाय समाज के उत्थान की दिशा में कार्य कर रहा है। प्रदेश अध्यक्ष ने गरीब जन कल्याण फाउंडेशन के द्वारा चलाई जा रही शिक्षा अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि भोजन भले ही कम किया जाए किंतु शिक्षा हर आमजनमानस को मिलनी चाहिए। उन्होंने जीवनपर्यंत ऐसे संगठन और समाज के लिए तन मन धन से समर्पित रहने की बात कहते हुए समाज के सभी वर्गों से अपील करते हुए कहा कि सभी को अपने परिवार के साथ साथ निर्धन निर्बल असहाय समाज के उत्थान की दिशा में कार्य करना चाहिए। अध्यक्ष राजनाथ पाण्डेय ने कहा कि उन्होंने जीवन पर्यंत धन को कमाया किंतु विगत वर्षों से जब वह बस्तियों में जाकर पाठ्य सामग्री वितरित करते हैं तो नन्हे नौनिहालों के चेहरों पर खुशियां देख वह अपना दर्द और परेशानियों को भूल कर और अधिक जोश से पुनः सामग्री जिसमें पाठ्य खाद्य सहित जरूरतमंदो को वस्त समाज के समाजसेवियों के सहयोग से वितरित कराते हैं। आए हुए अतिथियों का स्वागत टीका कर किया गया इस दौरान महिला पदाधिकारियों ने गर्मजोशी से अध्यक्ष राजनाथ पाण्डेय के द्वारा चलाई जा रही मुहिम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने की बात कही। इस मौके पर मुख्य रूप से पंकज तोमर विकास त्रिपाठी प्रदेश संगठन मंत्री पंकज राजावत अरविंद सिंह प्रियांशु ठाकुर सचिव वरुण शुक्ला कोषाध्यक्ष सौरभ सिंह सलाहकार शशिकांत सचान सरिता सिंह चंदेल कृष्णकांत गुप्ता पद्मिनी तिवारी सहित काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।
