कानपुर

 

कानपुर परिवर्तन फोरम ने जेल कैदियों को दिए 560 कंबल, सर्दी से राहत का किया इंतजाम

 

कानपुर। सर्दी के मौसम में जेल में बंद कैदियों की मदद के लिए कानपुर परिवर्तन फोरम संस्था ने एक सराहनीय पहल की है। संस्था के प्रतिनिधि राजीव ने मंगलवार को कानपुर जिला कारागार पहुंचकर 560 कंबल जेल प्रशासन को सौंपे। इन कंबलों का वितरण जेल में बंद कैदियों को सर्दी से बचाने के लिए किया जाएगा।

 

जिला कारागार के उपयुक्त बी. डी. पांडेय ने बताया कि कानपुर परिवर्तन फोरम संस्था ने पिछले वर्ष भी जेल में बंद वरिष्ठ नागरिकों और महिला कैदियों के लिए 500 कंबल उपलब्ध कराए थे, जिन्हें कैदियों में वितरित किया गया था। इस वर्ष भी संस्था द्वारा दी गई इस प्रशंसनीय भेंट को सभी जरूरतमंद कैदियों को वितरित करवाया जाएगा।

 

उन्होंने कहा कि ठंड के दिनों में कैदियों की सेहत और सुविधा का ध्यान रखना जेल प्रशासन की प्राथमिकता होती है। समाजसेवी संस्थाओं द्वारा इस तरह के सहयोग से इस कार्य में काफी मदद मिलती है। इस पहल से जेल में रह रहे बंदियों को ठंड से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

 

कानपुर परिवर्तन फोरम की यह पहल समाजिक सरोकार और मानवीय भावना का एक उत्कृष्ट उदाहरण है, जो समाज के कमजोर वर्गों के प्रति संवेदनशीलता दर्शाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *