*दिनांक 09 दिसंबर 2025*

*थाना नवाबगंज क्षेत्र के जी.डी. गोयनका स्कूल में साइबर अवेयरनेस एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया* ।

इस कार्यक्रम में सहायक पुलिस आयुक्त कर्नलगंज श्री अमित चौरसिया ने विद्यार्थियों, शिक्षकों व स्टाफ को आधुनिक साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया सुरक्षा, डिजिटल footprints, पासवर्ड सुरक्षा, फिशिंग, साइबर बुलिंग और OTP फ्रॉड जैसी गतिविधियों से बचाव के बारे में विस्तार से जागरूक किया।

 

एसीपी महोदय ने बच्चों को वास्तविक उदाहरणों के माध्यम से यह भी समझाया कि छोटी-छोटी ऑनलाइन लापरवाहियाँ भी बड़े खतरे पैदा कर सकती हैं और उनसे बचने के लिए आवश्यक सावधानियाँ क्या हैं। साथ ही, हेल्पलाइन 1930 और ऑनलाइन शिकायत पोर्टल की भी जानकारी दी गई।

इस दौरान थाना नवाबगंज के प्रभारी निरीक्षक सहित पुलिस टीम भी उपस्थित रही।

 

कमिश्नरेट कानपुर नगर द्वारा ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे, ताकि बच्चे, अभिभावक और आमजन साइबर अपराधों से सुरक्षित रह सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *