वोट आपका अधिकार मिशन एसआईआर कैंप का आयोजन
कानपुर, एसआईआर की प्रक्रिया पूरे प्रदेश में लागू होने के बाद जगह-जगह एसआईआर का आयोजन किया जा रहा है इसी प्रकरण में महाराजपुर विधान सभा 217 ग्रामीण के अंतर्गत वार्ड 28 हरजेंद्रनगर मे समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक स्थान काजी खेड़ा नंदू बल्फ फैक्ट्री निकट शनिदेव मंदिर के पास आपका वोट आपका अधिकार मिशन 2027 टीम ने दिनांक 12/12/2025 दिन शुक्रवार क़ो पूर्व प्रत्याशी समाजवादी पार्टी फतेह बहादुर सिंह गिल के अध्यक्षता में एवं ऋषि पांडेय (पिंटू पांडेय ) विधान सभा अध्यक्ष महाराजपुर 217 ग्रामीण मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड समाजवादी निशुल्क S I R कैम्प लगाया गया। सुबह से ही फॉर्म भरवाने के लोग एकत्रित हो गए सैकड़ो फॉर्म को पहचान पत्र एवं आधार कार्ड के माध्यम से सफलता पूर्वक भरवाया।
