भाजपा कानपुर उन्नाव स्नातक खण्ड क्षेत्र सेविधान परिषद सदस्य अरुण पाठक आगामी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के प्रस्तावक के रूप में शामिल होंगे।
इस संबंध में जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश से कुल 8 प्रस्तावक चयनित किए गए हैं, जिनमें कानपुर की ओर से अरुण पाठक को यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। यह कानपुर के लिए गर्व का विषय है
भाजपा कानपुर उत्तर के जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने इस दायित्व के लिए अरुण पाठक को बधाई दी और कहा कि यह कानपुर संगठन के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अरुण पाठक अपने अनुभव और संगठनात्मक कौशल से इस उत्तरदायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष चुनाव में कानपुर की यह महत्वपूर्ण भागीदारी संगठन की सुदृढ़ भूमिका एवं सक्रियता को प्रदर्शित करती है।।
