कानपुर

 

बिना रजिस्ट्रेशन न्यू लाइफ बेबी केयर हास्पिटल में चल रहा बच्चों का इलाज

कल्याणपुर में सीएनजी पंप के पीछे स्थित न्यू लाइफ बेबी केयर हॉस्पिटल में बिना पंजीकरण के ही बच्चों का इलाज चल रहा है। इससे पूर्व एसीएमओ व नर्सिंग होम के नोडल अधिकारी डा.रमित रस्तोगी ने यहां छापा मारकर 10 बच्चाें का इलाज होते पकड़ा था। जिसके बाद एनआईसीयू वार्ड में भर्ती 10 बच्चों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कर इसे सील कर दिया गया था। इसके बावजूद हॉस्पिटल संचालक द्वारा चोरी छिपे बच्चों को भर्ती करके इलाज किया जा रहा है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी आंखों पर पट्टी बांधे हुए हैं और किसी मासूम की मौत के बाद ही जागेगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *