आज 14 दिसंबर

**भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर ने जिला कार्यालय में एल ई डी स्क्रीन पर नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का पदभार ग्रहण समारोह देखा व मिष्ठान वितरण आतिशबाजी।*

आज भारतीय जनता पार्टी के नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के पदभार ग्रहण समारोह का सजीव प्रसारण जिला भाजपा कार्यालय नवीन मार्केट में जिले पदाधिकारियों व मंडल अध्यक्षों ने देखा ।पदभार समारोह के बाद एक दूसरे को बधाई व शुभकामनाएं दी।

जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित पदभार ग्रहण समारोह में भाग लेने लखनऊ गए।शाम को वापस आने पर जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित के नेतृत्व में परेड चौराहे पर आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण किया किया गया।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ने कहा कि नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के नेतृत्व में प्रदेश में भाजपा नए आयाम स्थापित करेगी।

 

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा के नेतृत्व में गुमटी नबर 5 में मिष्ठान वितरण व आतिशबाजी की गई।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से निवर्तमान जिला अध्यक्ष दीपू पांडे संतोष शुक्ला,अवधेश सोनकर,जन्मेजय सिंह अभिनव दीक्षित, रोहित साहू सीमा एमबीए अनुपम मिश्रा पारस मदान,ऋचा सक्सेना, रमिंदर सिंह,सुनील जायसवाल सुनीता गौड़, वास्ते त्रिपाठी, अनुप्रिया दोषी, पूनम कंवर, राघवेंद्र मिश्रा , नीरज गुप्ता गौरव पांडे अजय राय विधि राजपाल देवांग शर्मा सुरेश गुप्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *