
आज सरदार वल्लभभाई पटेल जी की पुण्यतिथि पर अपनी विधानसभा अंतर्गत,स्वयं के द्वारा उनकी स्थापित की गई प्रतिमा,पटेल चौक (नमक फैक्ट्री चौराहा), काकादेव पर,आज माल्यार्पण करके, उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया
विधायक सुरेंद्र मैथानी जी ने, कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि देश के पहले गृह मंत्री के रूप में सरदार पटेल ने स्वतंत्रता के बाद 560 से अधिक रियासतों का भारत संघ में विलय कराने में अहम योगदान दिया था। भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी 75वीं पुण्यतिथि पर हम सबका सादर नमन है। उन्होंने अपना जीवन देश को एकजुट करने में समर्पित कर दिया।
विधायक जी ने कहा कि कृतज्ञ राष्ट्र एक अविभाजित और सशक्त भारतवर्ष के निर्माण में उनके अद्वितीय योगदान को कभी नहीं भूल सकता। ‘भारत रत्न सरदार पटेल की 75वीं पुण्यतिथि आत्मनिर्भर भारत के लिए प्रेरणा लेने का भी एक विशेष अवसर है। उन्होंने देशवासियों में राष्ट्रीय एकता की जो भावना भरी, वो ‘विकसित भारत’ के लिए ऊर्जा का स्रोत है। राष्ट्र निर्माण में उनकी अद्वितीय भूमिका सशक्त और सामर्थ्यवान भारत के लिए पथ-प्रदर्शक बनी रहेगी।’
विधायक जी ने कहा कि सहकारी आंदोलन को पुनर्जीवित कर महिलाओं, किसानों के स्वावलंबन से आत्मनिर्भर भारत की नींव रखने वाले सरदार पटेल राष्ट्रप्रथम के पथ पर ध्रुवतारे के समान हम सभी का मार्गदर्शन करते रहेंगे।
उक्त पुण्यतिथि के नमन पर नमिता पटेल, उषा सचान, अर्चना, रेखा कनौजिया, शशि सिंह, वीणा उत्तम, अनुराधा सिंह, राम कुमारी,शुभम वर्मा, आर के कटियार,हरिराम कटियार, संतोष कटियार, मोहित आदि लोग मौजूद रहे
-विपिन दुबे विधानसभा कार्यालय प्रभारी
15/12/2025
