
दिनांक 16:12:2025
*सपा के विधान सभाओ मे बीएलए सम्मेलन 20 दिसंबर से आरम्भ*
*समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर की बैठक*
*समाजवादी पार्टी 1607 बूथों पर 6 लाख से अधिक गणना प्रपत्र से वंचित एब्सेंट शिफ्टेड मृतकों को बी एल ए गहन संपर्क अभियान चलाकर बी एल ओ का सहयोग करेंगे*
कानपुर मंगलवार
समाजवादी पार्टी महानगर के पदाधिकारियों तथा प्रमुख नेताओं की बैठक सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद की अध्यक्षता में सपा कार्यालय नवीन मार्केट में शाम 4:00 बजे आरंभ हुई ।।
बैठक का संचालन महासचिव संजय सिंह बंटी सेंगर ने किया
बैठक को संबोधित करते हुए सपा अध्यक्ष फजल महमूद ने कहा कि सपा 1607 बूथों पर 6 लाख से अधिक गणना प्रपत्र से वंचित मतदाताओं का नाम गहन सर्वेक्षण करा कर भरवाएगी इसमें शिफ्टेड अब्सेंट तथा मृतक मतदाताओं की संख्या पर सपा बीएलओ को फॉर्म जमा हुए,भरवाने में सहयोग कर रही और शेष प्रपत्र पर सहयोग करेगी महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने कहा कि सपा फार्म 6 भरवाएगी तथा उसे बी एल ओ व रिटर्निग ऑफिसर के पास जमा करेगी किसी मतदाता को मतदान से वंचित नहीं रखने का संकल्प पूरा करेगी महानगर अध्यक्ष ने आगे कहा कि 20 दिसंबर आर्य नगर विधानसभा में बीएलए सम्मेलन 1:00 बजे सीसामऊ विधानसभा में 21 दिसंबर को 1:00 बजे किदवई नगर विधानसभा में 20 दिसंबर 21 दिसंबर कैंट विधानसभा 21 दिसंबर गोविंद नगर विधानसभा में एक बजे बीएलए सम्मेलन होगा।जिसमें बीएलए को छूटे फॉर्मों पर भावी रणनीति तय की जाएगी महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने संबोधन में अंत में कहा कि मृतक 10298 अपसेंट 321805 शिफ्टेड 388518 मतदाताओं के गणना प्रपत्र फॉर्म नहीं जमा हुए हैं इसको लेकर सम्मेलन में आकलन बूथवार होगा ।।
बैठक में प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद,प्रदेश सचिव के के शुक्ला,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू,महासचिव संजय सिंह बंटी सेंगर,नंदलाल जयसवाल,आंनद शुक्ला,फखरे आलम,सत्यनारायण गहरवार,महेन्द्र सिह,शबाब अबरार,रजत मिश्रा,मो सारिया,आकाश यादव,हुकुम सिंह,दीपक खोटे,शादाब आलम,अरमान खान,सिराज हुसैन,सुधांशु मिश्रा,विनय गुप्ता,एहसास बॉबी,अजय श्रीवास्तव,मुकेश दीक्षित,तुषार श्रीवास्तव,नीरज गुप्ता,आदर्श यादव,आलोक यादव,प्रशांत बाजपेई,मोनू विश्वकर्मा,अजय यादव,मो मेराज आदि लोग मौजूद रहे।।
