दिनांक 07.12.2025 को थाना काकादेव क्षेत्रान्तर्गत घर में हुई चोरी की गंभीर घटना, जब पीड़ित परिवार विवाह समारोह में बाहर गया हुआ था, को पुलिस द्वारा चुनौती के रूप में लेते हुए पुलिस आयुक्त महोदय के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई।
इंस्पेक्टर काकादेव एवं उनकी टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस एवं अन्य तकनीकी इनपुट के आधार पर घटना का सफल अनावरण किया गया। प्रकरण में तीन अभियुक्तों को पुलिस हिरासत में लिया गया है, जिनमें से एक अभियुक्त पर पूर्व से 17 अभियोग पंजीकृत हैं। अभियुक्त शातिर अपराधी हैं एवं बजरिया क्षेत्र के निवासी हैं।
घटना में संलिप्त दो अभियुक्त तथा चोरी का माल खरीदने वाला सराफा व्यवसायी वर्तमान में फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी हैं।
प्रकरण में सोने की दो अंगूठियां, पीली धातु, चांदी, एक स्कूटी एवं मोबाइल फोन सहित पर्याप्त मात्रा में बरामदगी की गई है।
उत्कृष्ट कार्य के लिए मेरी ओर से टीम को ₹25,000/- का पुरस्कार प्रदान किया गया।
