कानपुर नगर ब्रेकिंग
कलक्टर थाना गंज अंतर्गत में सवारियों से ज़्यादा माल लाद रहीं बसें:शहर के मुख्य चौराहों से होकर गुज़र रही है
कानपुर में बस संचालक ट्रांसपोर्ट के व्यापार का नुकसान कर रहे हैं। शहर में लगातार बसों से व्यवसायिक माल की ढुलाई हो रही है। स्थिति ये है कि कानपुर में छह फीट ऊंचाई तक लदे माल के साथ दौड़ रहीं बसें दुर्घटनाओं को आमंत्रित कर रही हैं। वही आरटीओ विभाग अभी नींद से जाग नहीं पा रहा है
कानपुर नगर और आस पास जिलों से यहां व्यापारी भी बड़ी संख्या में आते हैं। ऐसे में यहां कानपुर लखनऊ और दिल्ली से आने वाली बसों में व्यापारिक माल की आवक भी है।
लेकिन यह माल ट्रांसपोर्ट से कम और बसों से ज्यादा आ रहा है। परिवहन अधिनियम के तहत बसों से व्यापारिक माल का ट्रांसपोर्ट गैर कानूनी है। लेकिन तमाम निर्देशों के बाद भी इस पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। कानपुर शहर में धड़ल्ले से बसों पर माल लादकर लाया जा रहा है। ये सब परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस की नजर में भी है। लेकिन इन्हें रोकने की हिम्मत कोई नहीं जुटा पा रहा।
