कानपुर – रिपोर्टर हनुमंत सिंह

 

कानपुर ब्रेकिंग

 

ठंड ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है।

 

तड़के से ही शहर और ग्रामीण इलाकों में घना कोहरा छाया है,जिससे सड़कों पर विजिबिलिटी बेहद कम हो गई।

 

कई जगहों पर हालात ऐसे रहे कि सामने से आ रहे वाहन भी दिखाई नहीं दिए, जिसके चलते वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

 

कोहरे और ठंड के कारण सुबह के समय वाहनों की रफ्तार थमी रही।

 

दुपहिया वाहन चालकों को खासतौर पर परेशानी हुई, वहीं स्कूल जाने वाले बच्चों और दफ्तर जाने वाले लोगों को भी ठंड का असर झेलना पड़ा।

 

रात और सुबह के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे ठिठुरन बढ़ गई है।

 

मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में ठंड और कोहरे का असर और तेज हो सकता है।

 

ऐसे में प्रशासन ने वाहन चालकों से सतर्कता बरतने और धीमी गति से वाहन चलाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *