कांग्रेसियों को प्रदर्शन करने के पहले ही पुलिस ने किया नजरबंद ।।

मनरेगा का नाम बदलने और नेशनल हेराल्ड मामले में ED और बीजेपी सरकार के खिलाफ शुक्रवार को किए जाने वाले प्रदर्शन की सूचना पर गुरुवार देर रात को ही कांग्रेसियों को पुलिस ने नजरबंद कर दिया ।
कांग्रेस नेता विकास अवस्थी के बर्रा 2 आवास पर पुलिस ने देर रात ही पहुंच कर
एआईसीसी सदस्य कांग्रेस नेता विकास अवस्थी को नजरबंद कर दिया ।
इस मौके पर कांग्रेस नेता जेपी पाल, प्रभाकर पाण्डे ,सोनू मारवाह , अनुराग पाल ब्रजेश तिवारी ,सूर्या ,अखिलेश गोयल
आदि कांग्रेसी मौजूद है ।

कांग्रेस नेता विकास अवस्थी ने कहा कि बीजेपी सरकार में किसी को लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन करने तक का अधिकार नहीं है ,ये कैसी तानाशाही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *