कानपुर

 

दबंगों द्वारा मारपीट व अवैध वसूली के आरोप लगाते हुए , किन्नरों ने थाना चकेरी का किया घेराव दी आत्मदाह की चेतावनी

 

मारपीट, अवैध वसूली और जान से मारने की धमकी के आरोपों को लेकर बड़ी संख्या में किन्नरों ने सोमवार को थाना चकेरी का घेराव किया। प्रदर्शन कर रहे किन्नरों का आरोप है कि सनिगवां निवासी रोली गुड़िया और ऋषि शुक्ला ने उनके साथ पिछले महीने 11 तारीख को मारपीट की, चेन छीन ली बंधक बनाकर मारा धोखाधड़ी की और जान से मारने की धमकी दी।पीड़ितों का कहना है कि लंबे समय से उनके क्षेत्र में जबरन शादियों से वसूली की जा रही है जिसका विरोध करने पर उनको मारा पीटा गया जिसकी शिकायत करने पर उन्हें धमकियां दी गईं।प्रदर्शन के दौरान किन्नरों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की।

 

उनका कहना था कि कई बार शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई, जिससे उनका आक्रोश बढ़ता गया। किन्नरों ने यह भी आरोप लगाया कि स्थानीय स्तर पर मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है।थाना चकेरी पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन देते हुए कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, दो दिनों के भीतर जांच पूरी कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

 

पुलिस ने सभी किन्नरों से शांति बनाए रखने की अपील की और भरोसा दिलाया कि किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

 

मीडिया से बात करते हुए किन्नरों ने चेतावनी दी कि यदि तय समय में कार्रवाई नहीं हुई तो वे आत्मदाह जैसा कठोर कदम उठाने को मजबूर होंगे।

 

साथ ही प्रदर्शन कर रहे किन्नरों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि उन्हें सुरक्षा और सम्मान के साथ जीने का अधिकार चाहिए उनका कहना है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई से ही ऐसी घटनाओं पर रोक लग सकती है।

 

फिलहाल पुलिस जांच शुरू कर चुकी है और सभी पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। अब सबकी नजरें तय समय में होने वाली कार्रवाई पर टिकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *