कानपुर : सामाजिक सेवा के क्षेत्र में विगत 30 वर्षों से कार्य कर रहे युग दधीचि देहदान अभियान के संस्थापक एवं संचालक व एंटी करप्शन फाउंडेशन आफ इंडिया के संरक्षक जे0 के0 कॉलोनी, जाजमऊ कानपुर निवासी मनोज सेंगर का पद्मश्री सम्मान हेतु किया गया नामांकन गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा स्वीकार कर लिया गया है।
विज्ञान से स्नातक 54 वर्षीय मनोज सेंगर ने आजीवन निःसंतान रहने का संकल्प कर अपना पूरा जीवन समाज सेवा मे समर्पित कर दिया है। उनका सबसे बड़ा कार्य देहदान अभियान समाज की आस्था को आमूल चूल बदल डालने वाले इस अभियान का प्रारम्भ वर्ष 2003 में तत्कालीन राज्यपाल उत्तर प्रदेश आचार्य विष्णुकांत शास्त्री के आग्रह से हुआ समाज की आस्था को बदलते हुए। मनोज सेगर ने वर्ष 2006 में प्रथम देहदान कानपुर देहात डेरापुर से 21 वर्षीय बउआ दीक्षत का कराने में सफल रहे।पूरे प्रदेश में देहदान अभियान चला रहे मनोज सेंगर व माधुवी सेगर ने अब तक तीन हजार से अधिक लोगो को देहदान हेतु संकल्पित कर चुके हैं। साथ ही 233 मृत देह दान कराई जा चुकी हैं।
एक नजर में
नाम – मनोज सेंगर जन्मतिथि – 3 जुलाई 1967 विज्ञान स्नातक पता – 220/6 जे0के0 कॉलोनी जाजमऊ कानपुर आजीवन निःसंतान रहने के संकल्प के साथ पूरा जीवन समर्पित
कार्य व उपलब्धियां
देहदान अभियान के अंतर्गत 233 मृतदेह प्रदेश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों को दान।3000 से अधिक संकल्पपत्र भरे गए सैकड़ो नेत्रहीनों को कॉर्निया प्रत्यारोपण कन्या भ्रूणहत्या रोकने हेतु शादियों में आठवां वचन प्रारम्भ किया ।बेटियों के हाथों विगत दस सालों से तर्पण व पिंडदान प्रतिवर्ष विद्युत शवदाहगृह में अस्थियों के रखने हेतु अस्थिकलश बैंक की स्थापना माँ गंगा को प्रदूषण मुक्त करने हेतु अस्थियों का भूमिविसर्जन।राहगीरों के लिए पानी हेतु जल मंदिरों की स्थापना।
2009 में जी न्यूज उत्तर प्रदेश द्वारा अवध सम्मान2007 में केंद्रीय ग्रहराज्यमंत्री जी द्वारा सेवा रत्न सम्मान राज्यपाल श्री राम नाईक जी द्वारा संस्कार रत्न सम्मान राज्यपाल महोदय गुजरात द्वारा 2009 में डॉ0 ब्रजलाल वर्मा सम्मान
एंटी करप्शन फाउंडेशन आफ इंडिया की ग्लोबल बिलियस अवार्ड से सम्मानित। रोटरी क्लब द्वारा डॉ0 गौरहरी सिंघानिया सम्मान। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा लाइफ टाइम एचीवमेंट सम्मान।
