नीतीश-संजय निषाद का पुतला फूंकने जा रहे एनएसयूआई कार्यकर्ताओं की पुलिस से भिड़ंत,पुतला छीना

 

 

 

कानपुर, बिहार में महिला डॉक्टर के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा अमर्यादित व्यवहार तथा उक्त घटना पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री संजय निषाद द्वारा दिए गए आपत्तिजनक एवं महिला विरोधी बयान के खिलाफ भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) द्वारा आज कानपुर नगर में ज़ोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया,कांग्रेस कार्यालय तिलक हॉल से बड़ा चौराहा जा रहे पुतला फूँकने जा रहे प्रदर्शनकारियों से पुलिस ने पुतला छीनने का प्रयास किया, लेकिन पुतला दहन से ठीक पहले पुलिस द्वारा पुतला छीन लिया गया,जिस पर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं की पुलिस से भिड़ंत हुई अंतत पुलिस पुतला छीन लिया ने इसे शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक विरोध को दबाने का प्रयास करार दिया।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे एनएसयूआई नेता सौरभ सौजन्य ने कहा की किसी महिला के पहनावे और धार्मिक पहचान पर हाथ डालना न केवल घोर असंवैधानिक है, बल्कि यह महिलाओं की गरिमा पर सीधा हमला है। वहीं, सत्ता में बैठे जनप्रतिनिधियों द्वारा ऐसे कृत्यों का बचाव या समर्थन लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा है एनएसयूआई के छात्र नेता एवं पूर्व अध्यक्ष सौरभ सौजन्य ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि महिला सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ क़ानूनी कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रहेगा,कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति महोदय के नाम ज्ञापन भेजकर मामले में निष्पक्ष जाँच एवं कठोर कानूनी कार्रवाई की माँग दोहराई।

छात्र नेताओं में प्रमुख रूप से सचिन चंद्रा,सहेया अंसारी,आकर्षण यादव,हर्ष सोनकर,हेमंत विद्यार्थी,शिवम् यादव,आरव सोनकर,अब्दुल राज़िक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *