आज गोविंदनगर विधानसभा अंतर्गत एस. ए. एफ. ग्राउण्ड, अर्मापुर, में जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित,विधायक सुरेंद्र मैथानी जी द्वारा युवा शक्ति राष्ट्र शक्ति मा. सांसद-विधायक खेल स्पर्धा

सब-जूनियर, जूनियर, सीनियर वर्ग की बालक/बालिका श्रेणी में खेल विधाए – एथलेटिक्स, कबड्डी, बालीबॉल, फुटबॉल, कुश्ती बैडमिन्टन, जूडो, भारोत्तोलन, खो-खो, शतरंज, रस्साकसी का गुब्बारा आसमान में छोड़कर शुभारंभ किया गया

विधायक जी ने इस खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग किये बच्चो को पुरस्कृत कर उनका हौसला बढ़ाया और कहा कि, मोदी जी और योगी जी का धन्यवाद है, जिन्होंने खेलो इंडिया के अंतर्गत बच्चों को खेलकूद की तरफ आकर्षित करते हुए उनके शरीर को बलिष्ठ कराकर, एक तरफ शिक्षा में प्रोत्साहित किया तो दूसरी तरफ स्वस्थ रहने के लिए भी उत्साहित किया। विधायक जी ने बच्चों से कहा कि खेल शारीरिक स्वास्थ्य (मोटापा कम करना, हृदय मजबूत करना, हड्डियां मज़बूत करना), मानसिक स्वास्थ्य (तनाव कम करना, मूड अच्छा करना, एकाग्रता बढ़ाना) और सामाजिक विकास (टीमवर्क, नेतृत्व, अनुशासन, सामाजिक कौशल) सिखाता हैं; यह आपको धैर्य, दृढ़ता और जीवन में हार-जीत को स्वीकार करना भी सिखाता है.

विधायक जी ने बच्चों के साथ वॉलीबॉल खेल कर तथा लंबी कूद में शुभारंभ कराकर और कबड्डी के मैच का शुभारंभ कराकर, प्रतिभागी बेटे एवं बेटियों के ग्रुपों को अलग-अलग प्रोत्साहित किया। तथा 400 मीटर की दौड़ को स्टार्ट कराकर उनके विजेता प्रथम द्वितीय और तृतीय स्तर पर आए हुए बच्चों को शील्ड और मेडल देकर के उनको पुरस्कृत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *