
आज विधानसभा के सदन लखनऊ से, हाउस समाप्ति के तुरंत बाद,(SIR) विशेष गहन निरीक्षण अभियान (मतदाता) पर कार्य करने हेतु, *तुरंत कानपुर वापस आकर,* अपनी विधानसभा अंतर्गत-पोलिंग सेंटर-गुरु नानक बॉयज इंटर कॉलेज के बूथ नंबर 1 से 13 तक पर आकस्मिक पहुंच गये। उपस्थित बीएलओ के कार्यों को देखकर,अपने BLO- 2 के साथ समीक्षा करके, आपत्तियों को दर्ज कराने हेतु नोट किया। विधायक जी ने सभी उपस्थिति BLO से कहा कि जो वोटर शिफ्ट या अब्सेंट हो गए हैं उनकी दोबारा जांच करके स्पष्ट कर ले,कि कोई मतदाता बनने से एस आई आर के अंतर्गत वंचित न रह जाय।
उसके बाद विधायक जी ने पूर्व निर्धारित से संबंधित सभी जिम्मेदार SIR हेतु पार्टी दायित्वधारी कार्यकर्ता एवं के विधानसभा और जिला संयोजक के साथ बैठकर एक बड़ी बैठक, रामलला मंडल,रतनलाल नगर मंडल,पनकी मंडल,लाजपत नगर मंडल, के समस्त शक्तिकेंद्र संयोजक,शक्तिकेंद्र प्रभारियों के साथ बैठक संपन्न की।और बैठक में कार्यकर्ताओं से कहा कि, संभावना यह भी है कि, आने वाले समय में मतदाता सूची ही हमारी आइडेंटिटी की सबसे बड़ी पहचान होगी। यह हमारी वास्तविक आवश्यकता भी है और हमें गर्व का अनुभव करायगी कि हम इस देश के नागरिक है।
विधायक सुरेंद्र मैथानी जी ने, गोविंद नगर विधानसभा के सभी कार्यकर्ताओं की बैठक में कार्यकर्ताओं से कहा कि यह गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र के लिए परीक्षा की घड़ी है कि हम सब लोग मिलकर एक वास्तविक मतदाता सूची का निर्माण करें।जिससे बरसों बरस इस सूची से लोकतंत्र मजबूत होता रहे और हमारा कोई भी मतदाता वंचित न रह सके। विगत 2017 में विशेष पुनरीक्षण अभियान अंतर्गत हमारे बहुत सारे वोटो को विलुप्त कर दिया गया था।अब उस संकट से उबरते हुए शून्य से प्रारंभ होने वाली मतदाता सूची में,हम एक-एक व्यक्ति को अपने एक-एक समर्थक को आम जनता को भी मतदाता बनाएंगे। हम निर्वाचन आयोग का, एक भारत के नागरिक के नाते से, दूसरे नागरिक के अधिकारों को और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए, स्वयं सहयोगी बनकर काम कर रहे हैं।और कोई भी फर्जी मतदाता ना बन सके, इसका भी हम लोग ध्यान रखेंगे। अभी तक 75% के आसपास,SIR के अंतर्गत कार्य हुआ है। जिसमें लगभग 10% के आसपास अनमैपड है, शेष मैपिंग हुई है।अनमैपड के लिए भी विधायक जी ने बीएलओ को चेताया कि समयबद्ध इसको पूर्ण करें,यह आपकी नैतिक जिम्मेदारी है, अन्यथा हम लोग कार्रवाई कराने के लिए मजबूर होंगे। विधायक जी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आज हम इसका संकल्प लेकर यहां से जा रहे हैं। जिसके आधार पर गोविंद नगर विधानसभा को पूरे कानपुर में 2022 की तर्ज पर 82000 से जीती गई इस विधानसभा को और अधिक अंतर को बढ़ाने में सफलता प्राप्त कर सके
मुख्य रूप से विधायक सुरेंद्र मैथानी, दीपक सिंह,मंडल अध्यक्ष अजय राय,दीपक शुक्ला,विजय पटेल,सुमित पावा, जिला उपाध्यक्ष एवं विधानसभा संयोजक सत्येंद्रनाथ पांडे तथा जिला महामंत्री भाजपा एवं जिला SIR प्रमुख अवधेश सोनकर, हरविंदर सिंह, अरविंद सिंह, ललित उपाध्याय, चंद्रमणि चौबे, दीपक राजपूत, अरुण ,मनीष अवस्थी, मनोज कटियार ,अजय आदि लोग मौजूद रहे।
