इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, कानपुर शाखा द्वारा आज दिनांक 21 दिसंबर 2025 दिन रविवार को आर्यनगर स्थित TSH ग्राउंड में एक क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। आज खेले गए इस रोमांचक क्रिकेट मुकाबले में Kanpur Orthopedic Association की टीम ने IMA Kanpur की टीम को 5 विकेट से पराजित किया।

इस मैच का उद्घाटन यूपीसीए सचिव श्री प्रेम मनोहर गुप्ता जी ने किया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए IMA Kanpur की टीम ने निर्धारित 25 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए। टीम की ओर से अभिनव सेंगर ने शानदार 48 रन, निशांत सक्सेना ने उपयोगी 37 रन बनाए, जबकि विकास श्रीवास्तव अंत में 24 रन बनाकर नाबाद रहे।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी Kanpur Orthopedic Association की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 23.5 ओवरों में 5 विकेट खोकर 193 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की जीत में डॉ. सौरभ की नाबाद 65 रनों की शानदार पारी निर्णायक साबित हुई। उनके साथ डॉ. प्रशांत (35 रन) और डॉ. मानव लूथरा (31 रन) ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।

 

मैच के पश्चात उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया, जिसमें—

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार डॉ. मानव लूथरा को प्रदान किया गया।

सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ का पुरस्कार डॉ. सौरभ सक्सेना,

सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ का पुरस्कार डॉ. मानव लूथरा तथा

सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक का पुरस्कार डॉ. चेतन सिंह को दिया गया।

इस अवसर पर आईएमए कानपुर के अध्यक्ष डॉ अनुराग मेहरोत्रा, पूर्व अध्यक्ष डॉ कुलदीप सक्सेना, कानपुर आर्थोपेडिक एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ निर्भय सक्सेना, पूर्व अध्यक्ष डॉ रवि गर्ग, डॉ संजय कुमार , डॉ संजय रस्तोगी, डॉ अखिलेश शर्मा , क्रीड़ा सचिव डॉ विकास श्रीवास्तव, संयुक्त क्रीड़ा सचिव डॉ विनीत रस्तोगी, डॉ दीपक श्रीवास्तव, डॉ रेशु अग्रवाल आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

धन्यवाद

 

भवदीय

 

डॉ शालिनी मोहन

सचिव

आईएमए कानपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *