मुंसिफ़ रिज़वी की धार्मिक व सामाजिक ख़िदमात पर डाला गया प्रकाश

 

 

 

कानपुर, स्वर्गीय हाजी सैय्यद मुंसिफ़ अली रिज़वी की याद में ग्वालटोली मक़बरा में एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस मौक़े पर उनकी धार्मिक व सामाजिक ख़िदमात पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि समाज के लिए उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

हुसैनी फ़ेडरेशन के चेयरमैन हाजी कबीर ज़ैदी ने अपने ख़िताब में कहा कि हाजी मुंसिफ़ अली रिज़वी लोगों की निस्वार्थ ख़िदमत किया करते थे। उन्होंने हुसैनी फ़ेडरेशन के साथ पिछले लगभग 50 वर्षों तक जुड़कर हम सभी की बराबर हौसला-अफ़ज़ाई की। आज वह हमारे दरमियान मौजूद नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें और उनकी ख़िदमात हमेशा ज़िंदा रहेंगी।

जलसे के आख़िर में हुसैनी फ़ेडरेशन के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर हाजी कबीर ज़ैदी, (चेयरमैन)ज़ामिन रिज़वी (महामंत्री) मुजीबुल हसन ( अध्यक्ष) इब्ने हसन ज़ैदी, हाजी क़मर अब्बास आबिदी, रईसुल हसन रिज़वी, एहसान हुसैन, डॉ. मोहम्मद अब्बास, रिज़वान मुश्ताक़, सग़ीर अंजुम, यूसुफ़ जाफ़री, ताजदार हुसैन,आसिफ़ अब्बास,मोहम्मद ज़की,क़मर अब्बास रिज़वी, नासिर रिज़वी,रज़ी अब्बास,मोहम्मद अब्बास,रानू नक़वी,हाजी शारिक़ हुसैन,शमीम पंजेतन,अफ़सर हुसैन,मास्टर मोहम्मद असग़र,नाज़ आलम, शोएब ज़ैदी, कल्बे अब्बास नक़वी, डॉ. मोहम्मद आमिर, डॉ. ज़ुल्फ़िकार अली रिज़वी, फ़रहत हुसैन,ताज हुसैन,आसिफ़ अब्बास,शोएब ज़ैदी,ज़ीशान अब्बास,मीसम ज़ैदी,आसिफ़ रिज़वी, अयाज़ हैदर रिज़वी और फ़ुरक़ान हैदर रिज़वी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *