*कानपुर*
*गोविंद नगर विधानसभा में सांसद–विधायक खेल स्पर्धा का सफल आयोजन*
युवा कल्याण विभाग द्वारा गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र में सांसद–विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन दिनांक 19 से 21 दिसंबर 2025 तक एस.ए.एफ. ग्राउंड, अरमापुर एवं ग्रीन पार्क, कानपुर में किया गया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन ग्रीन पार्क, कानपुर में कुश्ती, जूडो, फुटबॉल एवं बैडमिंटन विधाओं की प्रतियोगिताएं संपन्न हुईं।
बैडमिंटन सब जूनियर बालिका वर्ग में सुरभि यादव ने प्रथम तथा रितिका दुबे ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर बालक वर्ग में राघव पांडे ने प्रथम स्थान हासिल किया। बैडमिंटन जूनियर बालिका वर्ग में अनुष्का दीक्षित प्रथम एवं लवली गुप्ता द्वितीय स्थान पर रहीं, जबकि जूनियर बालक वर्ग में वेद ने प्रथम तथा अंकित ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन युगल सब जूनियर बालक वर्ग में सक्षम साहू एवं अनीश की जोड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कुश्ती सब जूनियर 45 किलोग्राम भार वर्ग में कृष्णा नगर तथा 51 किलोग्राम भार वर्ग में राजनगर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कुश्ती जूनियर 70 किलोग्राम भार वर्ग में हार्दिक सोनकर प्रथम स्थान पर रहे।
जूडो जूनियर बालक वर्ग में 60 किलोग्राम भार वर्ग में निखिल भारद्वाज, 58 किलोग्राम भार वर्ग में सहजीब अली तथा 62 किलोग्राम भार वर्ग में मोहम्मद ओवैस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूडो सब जूनियर वर्ग में सिंह प्रथम स्थान पर रहे। इसी क्रम में 20 किलोग्राम भार वर्ग में आयांशी पांडे, 25 किलोग्राम भार वर्ग में प्रियांशी पांडे एवं 38 किलोग्राम भार वर्ग में आर्या भारद्वाज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में विजयी खिलाड़ियों को मुख्य विकास अधिकारी एवं उप जिलाधिकारी सदर, कानपुर नगर द्वारा मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
अंत में अवगत कराया गया कि सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन दिनांक 23, 24 एवं 25 नवंबर 2025 को ग्रीन पार्क, कानपुर में किया जाएगा।
