आज दिनांक 22 दिसंबर 2025 को पुलिस आयुक्त कानपुर नगर श्री रघुबीर लाल महोदय के निर्देशन में पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों के पारिवारिकजनों हेतु निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं निःशुल्क दवा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

यह कार्यक्रम वामा सारथी (पुलिस वेलफेयर समिति) के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।कार्यक्रम के दौरान कुल 274 पुलिस परिवारिकजनों का निःशुल्क हेल्थ चेकअप किया गया तथा चिकित्सकीय परामर्श के उपरांत उन्हें आवश्यक निःशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई गईं। विशेष रूप से महिलाओं से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं पर ध्यान दिया गया, जिनमें हाई ब्लड प्रेशर, एनीमिया, कैल्शियम एवं आयरन की कमी, शुगर, ड्राई आई, हाथ-पैरों में झनझनाहट, खांसी, एलर्जी आदि समस्याएं पाई गईं। सभी लाभार्थियों को उनकी स्वास्थ्य समस्याओं के अनुरूप उपचार एवं निःशुल्क दवाएं प्रदान की गईं।इस अवसर पर लगभग ₹3 लाख मूल्य की निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। कार्यक्रम में अपर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय श्रीमती डॉ. अर्चना सिंह, अपर पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल श्रीमती अर्चना सिंह ,सहायक पुलिस आयुक्त छावनी श्रीमती आकांक्षा पाण्डेय एवं उपाध्यक्ष वामा सारथी श्रीमति श्वेता गुप्ता सहित अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *