कानपुर नगर

विद्यालय के प्रधान लिपिक पर प्रधानाचार्या के साथ अश्लील हरकत व धमकी का आरोप

 

कानपुर नगर के कृष्णा नगर स्थित श्रीमती जमुना देवी बालिका विद्यालय इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. वंदना सिंह ने थाना चकेरी में विद्यालय के प्रधान लिपिक पंकज कुमार पाण्डेय के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई है।

 

पुलिस को दिए अपने प्रार्थना पत्र में प्रार्थिनी डॉ. सिंह के अनुसार, आरोपी प्रधान लिपिक अक्सर उनके साथ अभद्र व अश्लील हरकतें करता है और बिना अनुमति उनके कक्ष में घुस आता है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधान लिपिक ने उन्हें धमकी भी दी कि वह अपनी भाभी की हत्या करके 14 माह जेल काट चुका है और उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकते।

 

18 दिसंबर की घटना का जिक्र करते हुए डॉ. सिंह ने बताया कि प्रधान लिपिक जबरन उनके कक्ष में घुसा, अश्लील गाना गाने लगा, हरकतें करने लगा और उन पर झपटा। उनके हल्ला मचाने पर अन्य कर्मचारियों के आ जाने पर आरोपी गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।

 

पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है। मामले की जानकारी देते हुए एडीसीपी अंजली विश्वकर्मा ने जांच थाना चकेरी पुलिस को सौंपी है चकेरी पुलिस के द्वारा मामले की जांच किए जाने की बात कही जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *