लोहियावहिनी प्रदेश अध्यक्ष का गंगा पुल पर हुआ जोरदार स्वागत

कानपुर।समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष राम करन निर्मल का कानपुर आगमन पर गंगा पुल पर पूर्व प्रदेश सचिव राहुल यादव के नेतृत्व में स्वागत बड़े ही जोर शोर के साथ किया।इस दौरान राहुल यादव ने प्रदेश अध्यक्ष को मोमेंटो देकर उनका सम्मान किया। वही पूर्व नगर उपाध्यक्ष मिन्टू यादव ने कहा कि महिला प्रदेश अध्यक्ष को देखने के लिए सपा कार्यकर्ताओं में गजब का जोश है। मो अकरम ने कहां की बड़ी संख्या में सभी लोंगो ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत फूल मालाओं के साथ किया।आगे कहा कि भीषड गर्मी भी सपा कार्यकर्ताओं के जोश को नहीं कम कर पाई। मुख्य रूप से उपस्थित में अमरेंद्र आर्या महासचिव,ओमनाथ बिंद प्रदेश सचिव दीपा यादव,दीपिका मिश्रा,संजय सिंह, मो अकरम,शाह आलम,माना यादव,अंकित सचान, रिशव पांडेय,अब्दुला, आशु खान,राघवेंद्र खन्ना आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *