केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदलकर जी राम जी योजना को लागू किए जाने का विरोध करते हुए आज महानगर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने फूल बाग स्थित गांधी प्रतिमा पर धरना दिया और अपना पुरजोर तरीके से विरोध दर्ज कराते हुए इस योजना को वास्तविक नाम से लागू किए जाने की मांग की। इस धरने को संबोधित करते हुए शहर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि हम सभी लोग केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा जी राम जी विधेयक को पास किए जाने के विरोध में अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। यहां पर आज कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने गांधी टोपी लगाकर तथा चरखा काटकर अहिंसा वादी तरीके से इस विधेयक का विरोध किया है।हम सभी जानते हैं कि 20 वर्षों से ज्यादा समय से भारत सरकार द्वारा गरीब व शोषित वर्ग के मजदूरों के लिए मनरेगा योजना चलाई जा रही थी जो कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम पर बनाई गई थी।परंतु वर्तमान की केंद्र सरकार द्वारा इस विधायक का नाम बदल दिया गया तथा उस विधेयक को पास भी कर दिया गया है।इस बात का विरोध संसद से लेकर जमीन तक कांग्रेसी जान कर रहे हैं। धरने में कांग्रेसी नेताओं ने साफ शब्दों में कहा है कि केंद्र सरकार द्वारा की गई इस तरह की हरकत का कांग्रेसजन हर तरीके से विरोध करेगे और एक लंबा आंदोलन शुरू करेगे।कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी दलितो,शोषितों तथा अल्पसंख्यकों के साथ-साथ अन्य वर्गों की पार्टी है और यह पार्टी सभी वर्गों के लिए जमीन पर अपनी लड़ाई लड़ती है।हम लोग केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा जन विरोधी नीतियों के लागू किए जाने का हर संभव विरोध करेंगे साथ ही उन्हें यह भी बताएंगे कि गरीबों और शोषितों के हितों के लिए कार्य करें ना कि उनका शोषण करें।धरने में मौजूद पूर्व शहर अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पूरे विश्व के सबसे ज्यादा देशों में शांति का मसीहा कहा जाता है। और उनके बताए गए अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया जाता है।परंतु हमारे भारत देश में ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम पर चल रही योजनाओं को भाजपा की सरकार मिट्टी में मिलने का काम कर रही है यह बदले की भावना की राजनीति हैं। इस तरह की राजनीति किसी भी राजनीतिक दल को शोभा नहीं देती है।हम सभी लोग केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे इस कार्य का विरोध करेंगे और जरूरत पड़ी तो संसद से लेकर सड़क तक हर उसे जगह विरोध प्रदर्शन करेंगे जहां पर इसकी जरूरत महसूस होगी। धरने में और इस कांग्रेसी नेता शंकर दास शर्मा,विकास अवस्थ, रमेश कुमार के साथ-साथ अन्य दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
2025-12-22
